Latest Updates

ब्रजपाल सिंह शास्त्री (Director)

Ravi Panwar
  
A message from director 


    नमस्कार     

        इस कड़ी में हमारी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बच्चों के प्रति भी है। कहा भी गया है कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। इन बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल एवं अभिभावकों की हैं। वर्त्तमान में सभी को मिल-जुल कर कार्य करने की आवश्यकता है । बच्चों को तनाव से दूर रख कर सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्रदान करने की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका हम सब की होनी चाहिए । इसके लिए हमारा विद्यालय परिवार एक छोटा सा प्रयास कर रहा है। जिसमें आप सब की सहभागिता अपेक्षित है| आप सब का सहयोग हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


निवेदक                                          

ब्रजपाल सिंह शास्त्री                           
डायरेक्टर - माँ अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज 

Dr. Rajeev Kumar(Principal)

Ravi Panwar


A message from Principal Desk


     सभ्यता के आरंभिक काल से ही समाज के विकास में शिक्षा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उसका मूल उद्देश्य व्यक्ति में मानवीय गुणों के विकास के साथ समाज में श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करना है। इधर शिक्षा की सामाजिक उपादेयता को नागरिक की उन योग्यताओं से जोंड़कर देखा जा रहा है, जिनके चलते वह अर्थोपार्जन और आजीविका - प्राप्ति में भी सक्षम हो सके। इसी दृष्टि से रोजगारपरक शिक्षा पर बल दिये जाने लगा है। ‘मूल्य और अर्थ’ पर समान रूप से केन्द्रित आज के उच्च शिक्षा पर दुहरा दायित्व है। व्यवहारतः श्रेष्ठ नागरिक और जीविका - अर्जन के लिए सक्षम व्यक्ति का निर्माण आज शिक्षा का वास्तविक दायित्व है। इन उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही कार्यरत् है।

        यह महाविद्यालय पिछड़े कृषक - बहुल ग्रामीण अंचल में स्थित है। लगभग डेढ़ दशक के दौरान महाविद्यालय ने इस अंचल में उच्च शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर की शिक्षा के अलावा राजनीति विज्ञान, भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की शिक्षा उपलब्ध है। ग्रामीण अंचल में स्थित इस संस्था में लगभग हजार छात्र - छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से अधिकतर समाज के निम्न सामाजिक - आर्थिक वर्ग के विद्यार्थी है, इनमें से बड़ी संख्या उन विद्यार्थियों की है जिनकी पूर्व पीढ़ी उच्च शिक्षा की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई थी। अपेक्षाकृत कमजोर सामाजिक - आर्थिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बावजूद इस संस्था के विद्यार्थियों ने अकादमिक क्षेत्र के अलावा सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों में विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की है, जिन पर संस्था को गर्व है।

        बदलते समय के साथ तकनीकी विकास के फलस्वरूप शिक्षा के स्वरूप और उसकी प्रयोजनीयता में हो रहे बदलाव के अनुरूप यह महाविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ शिक्षा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है। साथ ही रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए भी संस्था सतत् प्रयासरत् है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने को प्रतिबद्ध यह महाविद्यालय निष्ठावान एवं सुयोग्य अध्यापकों, संस्था के कर्मचारियों और अध्ययनशील विद्यार्थियों के परिश्रम और अंचल के नागरिकों के सहयोग से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

        मैं संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।


डॉ राजीव कुमार    
प्राचार्य                 
मां अम्बा बालिका 
डिग्री कॉलेज     
Contact No.9359229993  
 
 
    

Courses Offered

COURSES OFFERED BY CH. CHARAN SINGH UNIVERSITY(College Code- 172)

Only For Girls :-

* BA (Hindi, English, History, Political Science, Economics, Home Science, Drawing)

* BSc (Math, Biology)

* B.Ed

* D.EL.ED





COURSES OFFERED BY RAJARSHI TANDON UNIVERSITY (College Code- S1648)

For Both Boys and Girls :-

* BA (Hindi, English, History, Political Science, Economics, Education)

* MA (Yoga, Hindi, English, Histroy, Political Science, Economics, Education, Home Science)

* BSc (Maths, Zollogy, Botany, Physics, Chemistry, Biochemistry)

* MSc (Biochemistry, Statsrics, Food and Science)

* B.Com

* B.B.A.

* B.C.A

* B.Lib.

Certification Offered :-

1.योग में प्रमाण पत्र

2.फैशन डिजाइनिंग में प्रमाण पत्र

3.टेक्सटाइल डिजाइनिंग में प्रमाण पत्र

4.पोषण एवं आहार में प्रमाण पत्र

5.शिशु पालन एवं पोषण में प्रमाण पत्र

6.GST में प्रमाण पत्र

7.ग्रामीण पत्रकारिता एवं जनसंचार में प्रमाण पत्र

8.वैदिक गणित में प्रमाण पत्र

9.मानवाधिकार में प्रमाण पत्र पशुधन उत्पादन प्रणाली में प्रमाण पत्र

10.पर्यावरणीय अध्यन में प्रमाण पत्र

11.महिला सशक्तिकरण में प्रमाण पत्र

12.औषधीय एवं सगंधीय पौधों की खेती में प्रमाण पत्र

13.फोरेंसिक साइंस में प्रमाण पत्र

14.व्यवहारिक सांख्यिकी और कम्प्यूटर में प्रमाण पत्र

15.Certificate Program in Laboratory Technique

16.Certificate course in waste water

17.Certificate in printing technology

18.Certificate program in gardening

19.CCC (Certificate in Computer Course)

20.PGDDTN (Post Graduate Diploma in Dietetics and Therapeutic Nutrition)