A message from director
नमस्कार
इस कड़ी में हमारी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बच्चों के प्रति भी है। कहा भी गया है कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। इन बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल एवं अभिभावकों की हैं। वर्त्तमान में सभी को मिल-जुल कर कार्य करने की आवश्यकता है । बच्चों को तनाव से दूर रख कर सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्रदान करने की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका हम सब की होनी चाहिए । इसके लिए हमारा विद्यालय परिवार एक छोटा सा प्रयास कर रहा है। जिसमें आप सब की सहभागिता अपेक्षित है| आप सब का सहयोग हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
निवेदक
ब्रजपाल सिंह शास्त्री
डायरेक्टर - माँ अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज
